...

LIVE-महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में आज 7 घंटे चर्चा

0

कांग्रेस से सोनिया और BJP से निर्मला सीतारमण लीड स्पीकर होंगी; YSR कांग्रेस का बिल को समर्थन
नई संसद में विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में सुबह 11 बजे से महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर 7 घंटे तक डिबेट होगी। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बहस को लीड करेंगी। वहीं, भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी अपनी बात रखेंगी। इस बीच आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस ने बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है।

नई संसद में कामकाज के पहले दिन पेश हुआ बिल
नई संसद में कामकाज के पहले दिन यानी 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पेश किया गया। इस बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा।

लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.