Site icon NBS LIVE TV

राहुल बोले- RSS ने मोदी को हिंसा की जिम्मेदारी दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी OBC की सरकार नहीं चलाते। वे दलितों-आदिवासियों के लिए भी काम नहीं करते हैं। उनका काम तो ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें RSS ने सौंपा है।

राहुल शनिवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पोलायकलां में सभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान को 90 अफसर (कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी ऑफ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) चलाते हैं। ये निर्णय लेते हैं कि पैसा कहां जाएगा, लेकिन इनमें 3 अफसर ही OBC हैं। हिंदुस्तान के पूरे बजट में 5% की भागीदारी ही OBC अफसरों की है। जबकि OBC की आबादी हिंदुस्तान में 50% है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। OBC कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? जब जातीय जनगणना का सवाल उठाता हूं तो BJP के लोग कांपने लग जाते हैं। नरेंद्र मोदी भागने लग जाते हैं। अमित शाह हिंदू-मुस्लिम करेंगे। कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना का काम हम करके दिखाएंगे।’

Exit mobile version