Site icon NBS LIVE TV

#देवरिया #आपसी जमीनी विवाद को लेकर घटना, कुल 6 लोगों की मृत्यु

जनपद देवरिया के रुद्रपुर तहसील, थाना रूद्रपुर के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोले में प्रातः 6:00 बजे आपसी जमीनी विवाद को लेकर घटित घटना में कुल 6 लोगों की मृत्यु हुई है।
घटनाक्रम इस प्रकार है-
फतेहपुर गांव के लेड़़हा टोले के रहने वाले श्री सत्य प्रकाश दुबे के सगे भाई श्री ज्ञान प्रकाश दुबे उर्फ साधु पुत्र श्री जनार्दन दुबे जो लावल्द हैं कि अपने भाई श्री सत्य प्रकाश दुबे से नहीं पटती थी, जिसके कारण वह फतेहपुर गांव के दूसरे टोले अवधपुर के रहने वाले श्री प्रेमचंद यादव के घर पर रहते थे, ने अपनी भूमि का बैनामा वर्ष 2014 में श्री प्रेमचंद यादव व उनके भाई राम जी पुत्रगण राम भवन को कर दिया। इस बैनामे के आधार पर दिनांक 27 जून 2018 को नामांतरण आदेश श्री प्रेमचंद यादव व राम जी के पक्ष में हो गया। बैनामा होने के बाद से ही श्री सत्य प्रकाश दुबे की रंजिश श्री प्रेमचंद यादव व उनके परिवारीजन से चलने लगी। इस संबंध में दो बार पंचायत भी हुई। पंचायत के आधार पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी भूमि पर कृषि कार्य करते चले आ रहे थे।
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 के प्रातः में श्री प्रेमचंद यादव मोटरसाइकिल से ग्राम फतेहपुर के लेड़हा टोला पर अपने खेत को देखने आए थे। इसी दौरान श्री सत्य प्रकाश दुबे एवं उनके परिवार के लोगो द्वारा विवाद शुरू कर दिया गया। विवाद बढ़ने पर श्री प्रेमचंद यादव को अकेला पाकर श्री सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवारी जन द्वारा कुदाल, कुल्हाड़ी, लाठी व डंडे आदि से हमला कर दिये। लगभग आधे घंटे के दौरान श्री प्रेमचंद यादव की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के मूल निवास स्थान अवधपुर टोले पर पहुंची वहां से प्रेमचन्दर यादव के पिता रामभवन यादव अपने मित्र पट्टू मिश्र के साथ ledha टोले पर गाँव के लोगों / परिवार को लेकरगए और श्री सत्य प्रकाश दुबे एवं उनके परिवार को घेर कर मारना पीटना शुरू कर दिए, जिससे मौके पर श्री सत्य प्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे उम्र लगभग 50 साल किरण दुबे पत्नी श्री सत्य प्रकाश दुबे उम्र लगभग 48 साल सलोनी पुत्री श्री सत्य प्रकाश दुबे उम्र लगभग 18 साल गांधी पुत्र श्री सत्य प्रकाश दुबे उम्र लगभग 17 साल नंदिनी पुत्री श्री सत्य प्रकाश दुबे उम्र लगभग 8 साल की मृत्यु हो गई तथा अनमोल पुत्र श्री सत्य प्रकाश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक सत्यप्रकाश की बड़ी पुत्री शोभना दिवेदी पत्नी गिरीश व बड़ा बेटा दिवेश घटनास्थल पर नहीं थे। उपस्थित ग्राम वासियों ने पूछताछ में यह बताया कि श्री सत्य प्रकाश दुबे की किसी भी ग्रामवासी से नहीं पटती थी तथा इन्होंने आने जाने वाले रास्ते को बंद कर रखा था। इस घटना में श्री प्रेमचंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य के संबंध में भी छानबीन की जा रही है। IGRS व तहसील दिवस में कोई एप्लिकेशन किसी पछ ने दिया है या नहीं इसकी भई जाँच की जा रही है। बैनामा वाली ज़मीन के बाबत सिविल कोर्ट देवरिया मेंसिविल जज(जूनियर डिवीज़न) के कोर्ट में वाद संख्या १३०५/२०१४ श्रीप

Exit mobile version