...

बिजली कर्मियों की हड़ताल स्थगित

0
Z (1)

MD से बातचीत के बाद माने संगठन, हड़ताली कर्मियों पर हुई कार्रवाई निरस्त होगी

बिजली कर्मियों की हड़ताल शनिवार को स्थगित हो गई। कर्मचारी संगठनों की पावर मैनेजमेंट कंपनी के MD से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। ​वार्ता में सहमति बनी कि हड़ताली कर्मियों पर हुई कार्यवाही निरस्त होगी। इसके बाद पेंशन, O3 स्टार, कंपनी कैडर, संविदा एवं आउटसोर्स के विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है।

बैठक में अभियंता संघ से विकास शुक्ला, यूनाइटेड फोरम से वीकेएस परिहार, लोकेंद्र श्रीवास्तव, आरएस कुशवाहा, दुर्गेश दुबे एवं पावर इंजीनियर एम्पलाई से कुलदीप गुर्जर एवं अजय मिश्रा सम्मिलित हुए।

सरकार के एस्मा यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लगाने के बावजूद मध्यप्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मी हड़ताल से पीछे नहीं हटे थे। शुक्रवार-शनिवार को उन्होंने हड़ताल की। इससे अकेले भोपाल सर्कल में ही 932 शिकायतें पेंडिंग हो गईं थी। राजधानी में आंकड़ा 615 रहा। ज्यादातर शिकायतें फॉल्ट, लाइन सुधार आदि से जुड़ी हैं। इस कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.