दो राज्यों में 3 सड़क हादसे, 22 लोगों की मौत

0
download (59)

दो राज्यों में 3 सड़क हादसे, 22 लोगों की मौत:महाराष्ट्र में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी; कर्नाटक में बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक्सीडेंट
========== महाराष्ट्र और कर्नाटक में बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो घटनाएं महाराष्ट्र के बीड जिले की है। एक्सीडेंट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की है। यहां बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। सभी लोग बागेपल्ली से चिक्कबल्लापुर की ओर जा रहे थे।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के बीड जिले में गुरुवार सुबह 4 बजे मुंबई से आ रही एक बस सड़क से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे।

बीड जिले में दूसरी घटना अहमदनगर रोड पर हुई। यहां एक एम्बुलेंस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एम्बुलेंस पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार की रात 9:30 बजे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *