ट्रोल हुए रणवीर सिंह:कॉफी विद करण 8 में सुनाई दीपिका से मुलाकात की कहानी,

0

रणवीर सिंह हाल ही में वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले एपिसोड में नजर आए। इसके बाद से ही दोनों को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब रणवीर का एक पुराना वीडियो क्लिप वायरल है। यह वीडियो तब का है जब रणवीर अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी विद करण में पहुंचे थे।

रणवीर और दीपिका कॉफी विद करण के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में नजर आए।
रणवीर और दीपिका कॉफी विद करण के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में नजर आए।

रणवीर ने सुनाई मैच करती कहानी
दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में करण से बात करते हुए रणवीर ने उन्हें अपनी और दीपिका की लव स्टोरी सुनाई। रणवीर ने बताया कि दीपिका से उनकी पहली मुलाकात कैसे और कहां हुई थी।

रणवीर की यह कहानी उनके उस वीडियो से मैच कर रही है जो उन्होंने कॉफी विद करण के पुराने एपिसोड में सुनाई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि तब यही कहानी उन्होंने अनुष्का से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए सुनाई थी।

रणवीर 2011 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी विद करण के सेट पर पहुंचे थे।
रणवीर 2011 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी विद करण के सेट पर पहुंचे थे।

2011 में रणवीर ने यह कहा था
रणवीर साल 2011 में अनुष्का शर्मा के साथ इस चैट शो पर पहुंचे थे, तब उन्होंने इसी तरह अनुष्का की तारीफों के पुल बांधे थे। रणवीर ने कहा था, ‘मैंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ देखी और अनुष्का से पूरी तरह इनका दीवाना हो गया। इसके बाद मैं डिनर के लिए बाहर गया और मैं सिर्फ अनुष्का के बारे में ही बात किए जा रहा था… तभी दरवाजा खुला.. एक हवा का झोंका आया और मेरे सामने अनुष्का शर्मा खड़ी हुई थीं।’

सीजन 8 में सुनाई सेम कहानी
वहीं अब करण के शो में रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा, ‘उस दौरान दीपिका की ‘कॉकटेल’ रिलीज हुई थी और मैं उस फिल्म को देखकर इनका दीवाना हो गया था। एक दिन मैं संजय लीला भंसाली के घर पर बैठा था। हम डिस्कस कर रहे थे कि किस हीरोइन को कास्ट करें और अचानक उनके घर के दरवाजे खुले। बाहर से हवा का झोंका आया और एक बड़े से दरवाजे से दीपिका की एंट्री हुई। दीपिका ने सफेद चिकनकारी कुर्ता पहना था और वो सादगी की मूरत लग रही थीं।’अब इस सीजन में वैसी ही कहानी सुनाने को लेकर रणवीर ट्रोल किए जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *