राजस्थान में कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी:मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा; भरतपुर सीट आरएलडी के लिए खाली छोड़ी

0

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 23 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। छठी लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है। हवामहल से उनकी जगह आर आर तिवाड़ी को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 56 और पांचवीं लिस्ट में 5 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी। अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अब 21 सीटों पर घोषणा बाकी है।

पढ़िए, पूरी सूची…

विधानसभा सीट किसे मिला टिकट
सांगरिया अभिमन्यू पूनिया
भाद्रा अजित बेनीवाल
डूंगरगढ़ मंगलराम गोदारा
पिलानी पितराम काला
दांतारामगढ़ वीरेंद्र सिंह
शाहपुरा मनीष यादव
चौमूं डॉ. शिखा मील बराला
आमेर प्रशांत शर्मा
जमवा रामगढ़ गोपाल लाल मीणा
हवामहल आरआर तिवाड़ी
विद्याधर नगर सीताराम अग्रवाल
अलवर शहर अजय अग्रवाल
भरतपुर आरएलडी के लिए रिक्त छोड़ी, यहां से सुभाष गर्ग चुनाव लड़ सकते हैं
मालपुरा घासीलाल चौधरी
मेड़ता शिवरतन वाल्मीकि
फलोदी प्रकाश छंगानी
लोहावट किशनाराम बिश्नोई
शेरगढ़ मीना कंवर
सूरसागर शहजाद खान
आहोर सरोज चौधरी
चोरासी ताराचंद भागोरा
भीलवाड़ा ओम नारायणीवाल
लाडपुरा नैमुद्दीन गुड्‌डू

भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ी
भरतपुर सीट कांग्रेस ने आरएलडी के लिए समझौते में छोड़ दी है। यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यह लगातार दूसरी बार है, जब भरतपुर सीट को आरएलडी को दिया है।

पहली लिस्ट में 33 सीटों पर घोषित हुए थे प्रत्याशी : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 21 अक्टूबर को जारी की थी। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत पहली सूची में 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *