...

पन्ना में योगी आदित्यनाथ ने कहा:सेमीफाइनल में मैदान छोड़ चुके हैं राहुल गांधी

0
cropped-nbs-logo.png

पन्ना में योगी आदित्यनाथ ने कहा:सेमीफाइनल में मैदान छोड़ चुके हैं राहुल गांधी; समस्याओं को कांग्रेस ने बढ़ाया——कांग्रेस हमारी आस्था से खिलवाड़ करती थी। मुझे एक फोटो देखकर संतुष्टि हुई कि राहुलजी केदारनाथ की यात्रा पर गए हैं। ये चीजे क्या है, कांग्रेस ने तय कर दिया है। राहुलजी को पहले से विश्वास हो गया है। इन चुनाव में लोकसभा के सेमीफाइनल में कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है। इसलिए मैदान छोड़कर भाग चुके हैं।

यह बात उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पन्ना के अजयगढ़ में कही। योगी सुबह 11 बजे पन्ना पहुंचे। यहां उन्होंने ने पन्ना विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित किया। योगी ने पन्ना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की।

 

योगी ने कहा कि कांग्रेस अपने आप मे एक समस्या है। कांग्रेस समस्या खड़ी करती है। भाजपा समस्या का समाधान करती है। कांग्रेस पार्टी को अगर विकास करना होता तो आजादी के बाद से उनकी सरकार प्रदेश व देश मे रही थी, लेकिन विकास नहीं बल्कि देश में समस्याओं को बढ़ावा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.