महासमुंद में 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान

0

महासमुंद जिले की चारों विधानसभा खल्लारी, सरायपाली, बसना और महासमुंद में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिले में 1079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बसना विधानसभा के ग्राम पंचायत सपोस के मतदान केंद्र पर एक अलग नजारा दिखा। यहां स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों ने वोट देने आए महिला-पुरुषों का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस व्यवस्था से ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे और मतदान करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। आदर्श मतदान केंद्रों को बुनियादी सुविधाओं के साथ आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

महासमुंद विधानसभा के ग्राम पंचायत मचेबा के शासकीय प्राथमिक शाला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 246 में EVM खराब हुआ है। आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान

विधानसभा 9 बजे तक % वोटिंग 11 बजे तक
सरायापाली 6.26 21.83
बसना 6.46 20.18
खल्लारी 6.20 24
महासमुंद 5.40 21.94
स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों ने वोट देने आए महिला-पुरुषों का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया।
स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों ने वोट देने आए महिला-पुरुषों का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया।
महासमुंद विधानसभा के बृजराज प्राथमिक शाला के आदर्श मतदाना केन्द्र क्रमांक- 165 में प्रशांत डी रावल ने अपने 15 माह की पुत्री विजा रावल को साथ लेकर पहुंचे और मतदान किया।
महासमुंद विधानसभा के बृजराज प्राथमिक शाला के आदर्श मतदाना केन्द्र क्रमांक- 165 में प्रशांत डी रावल ने अपने 15 माह की पुत्री विजा रावल को साथ लेकर पहुंचे और मतदान किया।
महासमुंद विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर राजू सिन्हा अपनी पत्नी के साथ आदर्श महाविद्यालय बूथ क्रमांक -195 में मतदान किया।
महासमुंद विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर राजू सिन्हा अपनी पत्नी के साथ आदर्श महाविद्यालय बूथ क्रमांक -195 में मतदान किया।
महासमुंद विधानसभा के बूथ क्रमांक 179 में दिव्यांग सुरजो यादव ने व्हीलचेयर से पहुंचकर मतदान किया। वो नयापारा वार्ड नंबर 8 की रहने वाली है।
महासमुंद विधानसभा के बूथ क्रमांक 179 में दिव्यांग सुरजो यादव ने व्हीलचेयर से पहुंचकर मतदान किया। वो नयापारा वार्ड नंबर 8 की रहने वाली है।
एक घंटे 20 मिनट इंतजार के बाद व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचाया गया।
एक घंटे 20 मिनट इंतजार के बाद व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचाया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ी में मतदान के लिए मतदाताओं से की अपील की है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ी में मतदान के लिए मतदाताओं से की अपील की है।

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 55 हजार 503 है। जिसमें पुरुष 421769, महिला 433714 और तृतीय लिंग मतदाता 20 है। वहीं महासमुंद विधानसभा से 20, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 15, सरायपाली विधानसभा से 8 और बसना विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विधानसभावार पोलिंग बूथ की संख्या

  • सरायापाली विधानसभा में बूथ संख्या 270 और संवेदनशील बूथ 31
  • बसना में बूथ संख्या 286 और संवेदनशील बूथ 35
  • खल्लारी में बूथ संख्या 277, संवेदनशील- बूथ 17
  • महासमुंद में बूथ संख्या 246, संवेदनशील – बूथ 38
  • सामान्य मतदान केन्द्र की संख्या 958
  • सेक्टर अधिकारियों की संख्या 99
  • मतदान के लिए 12295 कर्मचारी तैनात हैं।
जिला : महासमुंद विधानसभा सीट : बसना
2023 में कुल मतदाता 224450
पुरुष मतदाता 110520
महिला मतदाता 113927
थर्ड जेंडर 3
2018 में कुल मतदाता 204420
पुरुष मतदाता 101343
महिला मतदाता 103074
थर्ड जेंडर 3
2018 में मतदान 85.85
जिला : महासमुंद विधानसभा सीट : खल्लारी
2023 में कुल मतदाता 217106
पुरुष मतदाता 106780
महिला मतदाता 110318
थर्ड जेंडर 8
2018 में कुल मतदाता 199188
पुरुष मतदाता 98559
महिला मतदाता 100621
थर्ड जेंडर 8
2018 में मतदान 83.27
जिला : महासमुंद विधानसभा सीट : महासमुंद
2023 में कुल मतदाता 208358
पुरुष मतदाता 101868
महिला मतदाता 106481
थर्ड जेंडर 9
2018 में कुल मतदाता 191035
पुरुष मतदाता 93441
महिला मतदाता 97586
थर्ड जेंडर 8
2018 में मतदान 81.03
जिला : महासमुंद विधानसभा सीट : सरायपाली
2023 में कुल मतदाता 204439
पुरुष मतदाता 102133
महिला मतदाता 102306
थर्ड जेंडर 0
2018 में कुल मतदाता 190695
पुरुष मतदाता 95882
महिला मतदाता 94811
थर्ड जेंडर 2
2018 में मतदान 83.07

महासमुंद विधानसभा से 20 प्रत्याशी

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. डॉ. रश्मि चंद्राकर कांग्रेस
2. योगेश्वर राजू सिन्हा भारतीय जनता पार्टी
3. अशवंत तुषार साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4. संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी
5. भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस
6. डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी
7. राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड
8. अशोक कश्यप छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी
9. रंजीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
10. पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी
11. गणेश राम ध्रुव निर्दलीय
12. चंचल वाणी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
13. जागेश्वर (जुगनु) चंद्राकर निर्दलीय
14. जय कोसरिया निर्दलीय
15. किरण पवन धृतलहरे निर्दलीय
16. हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय
17. गंगुराम ठाकुर निर्दलीय
18. चंद्र प्रकाश ढीढी सर्व आदि दल
19. योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय
20. बृजलाल ठाकुर निर्दलीय

खल्लारी विधानसभा से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. अलका चंद्राकर बीजेपी
2. द्वारिकाधीश यादव कांग्रेस
3. रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4. नीलम ध्रुव आम आदमी पार्टी
5. प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस
6. गेंद लाल डडसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
7. बुधयारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी
8. नैनसिंग ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी
9. याकुबखान पाशा नेशनल यूथ पार्टी
10. सुफल साहू बहुजन समाज पार्टी
11. साखाराम बरिहा निर्दलीय
12. ईश्वर मारकंडे निर्दलीय
13. चम्पालाल पटेल निर्दलीय
14. सुखनदंन देशकर निर्दलीय
15. संतोष कुमार बंजारे निर्दलीय

बसना विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. सम्पत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी
2. देवेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस
3. डॉ. अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4. रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी
5. सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
6. जगदीश सिदार हमर राज पार्टी
7. सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस
8. अजय रात्रे गोड़वाना गणतंत्र पार्टी
9. अरविंद प्रधान निर्दलीय
10. प्रहलाद बरिहा निर्दलीय

सरायपाली विधानसभा से 8 प्रत्याशी

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी
1. सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी
2. चातुरी नंद कांग्रेस
3. किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4. जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी
5. बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी
6. सरिता चौहान जनता कांग्रेस
7. ममता मधुकर बली राजा पार्टी
8. अजीत (डोलचंद) चौहान निर्दलीय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *