...

छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 19.65% वोटिंग

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ में 3 बजे और बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 19.65% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा बलरामपुर में 24.35% और सबसे कम सक्ती में 13.33% मतदान हुआ है।

मुंगेली के लोरमी में बूथ नंबर 92 पर भाजपा और JCCJ नेताओं में विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जेसीसीजे नेताओं ने उन्हें गाली दी और मारने के लिए दौड़ाया। सूचना मिलने पर अरुण साव भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर प्रशासनिक अफसरों ने शांत कराया। बताया जा रहा है कि BJP कार्यकर्ता डमी EVM लेकर बैठे थे, इसके चलते ही विवाद हुआ।

दूसरी ओर गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में मतदान के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी को पीठासीन अधिकारी ने बूथ में प्रवेश करने से रोक दिया। उनके पास वोटर कार्ड नहीं था। इसके बाद आधार कार्ड दिखाने पर उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहीं रायपुर में बृजमोहन के भाई पर पोलिंग बूथ के बाहर प्रचार का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.