Site icon NBS LIVE TV

सूरजपुर जिले की 3 सीटों पर 42 उम्मीदवार

सूरजपुर के 364 मतदान केंद्रों में मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के साथ एसपी आई कल्याण एलेसेला ने सभा कक्ष से ब्रेक कास्टिंग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। सूरजपुर प्रेमनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक खेलसाय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ गृह ग्राम शिवपुर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

सूरजपुर जिले में 11 बजे तक प्रतापपुर में 26.50%, प्रेमनगर में 23.28% और भटगांव में 25% वोटिंग हुई है।​​​​​​सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में 9 बजे तक 6.10 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रेमनगर विधानसभा सीट में 9 बजे तक 6.50 प्रतिशत मतदान हुआ। भटगांव विधानसभा सीट में 9 बजे तक 5.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सूरजपुर जिले में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। यहां तीन विधानसभा सीटें हैं, जिनमें मतदान हो रहा है। प्रतापपुर, भटगांव और प्रेमनगर विधानसभा में वोटिंग हो रही है। सूरजपुर जिले में इस बार 728 बूथ बनाए गए हैं। 728 मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई गई है। राजनीतिक रूप में संवेदन सेट पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा बल लगाए गए हैं।

सूरजपुर जिले में कुल 728 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें से 53 शहरी क्षेत्र और 675 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। इन मतदान केन्द्रों में 25 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जिसके संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी महिला कर्मियों की है।

विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर(04) के अंतर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र, भटगांव(05) क्षेत्रांतर्गत 10 और प्रतापपुर (06) में 05 संगवारी केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक मतलब कुल 03 दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही एक युवा बूथ निर्धारित किया गया है। सूरजपुर जिले में 728 मतदान केन्द्रों 5 लाख 78 हजार 971 मतदाता वोटिंग करेंगे।

सूरजपुर जिले के तीन विधानसभाओं में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सामान्य प्रेमनगर सीट से सबसे कम 12 और सामान्य भटगांव सीट से सर्वाधिक 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ. प्रेमसाय सिंह की टिकट काट दी है और राजकुमारी मरावी को मैदान में उतारा है। तीनों सीटों में भाजपा में नए चेहरों पर दांव लगाया है।

विधानसभा प्रेमनगर: 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जिला :सूरजपुर विधानसभा सीट : प्रेमनगर
2023 में कुल मतदाता 236892
पुरुष मतदाता 117892
महिला मतदाता 118996
थर्ड जेंडर 4
2018 में कुल मतदाता 211630
पुरुष मतदाता 106103
महिला मतदाता 105527
थर्ड जेंडर 0
2018 में मतदान 81.11
क्र. प्रत्याशी दल
1. खेलसाय सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. भूलन सिंह मरावी भारतीय जनता पार्टी
3. कोतमा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
4. जयनाथ केराम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी
5. तिलेश्वर सांडिल्य अंबेडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया
6. अंगद श्रीवास निर्दलीय
7. खेलसाय निर्दलीय
8. गणेश सिंह उर्रे निर्दलीय
9. भूलन सिंह निर्दलीय
10. राजेश कुमार जगत निर्दलीय
11. सूरज रवि निर्दलीय
12. संतोष विश्वकर्मा निर्दलीय

सूरजपुर जिले की सामान्य प्रेमनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज खेलसाय के मुकाबले भाजपा ने भी आदिवासी गोंड़ समाज के भूलन सिंह मराबी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच माना जा रहा है। यहां से दो निर्दलीय प्रत्याशी विरेंद्र कुमार एवं संतोष रवि ने नामांकन वापस ले लिया है।

विधानसभा भटगांव: 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जिला :सूरजपुर विधानसभा सीट :भटगांव
2023 में कुल मतदाता 236278
पुरुष मतदाता 118673
महिला मतदाता 117604
थर्ड जेंडर 1
2018 में कुल मतदाता 219508
पुरुष मतदाता 110801
महिला मतदाता 108707
थर्ड जेंडर 0
2018 में मतदान 78.60
क्र. प्रत्याशी दल
1 पारस नाथ राजवाड़े इंडियन नेशनल कांग्रेस
2 लक्ष्मी राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी
3 नरेंद्र साहू बहुजन समाज पार्टी
4 सुरेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी
5 मोतीलाल पैकरा हमर राज पार्टी
6 कपिलदेव पैकरा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
7 अजय कुमार कुशवाहा नेशनल यूथ पार्टी
8 समयलाल पाटिल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
9 सोनूलाल भगत राष्ट्रीय गोड़वाना पार्टी
10 धमेंद्र कुमार समाजवादी पार्टी
11 रामबाई देवांगन निर्दलीय
12 अरविंद शरण सिंह निर्दलीय
13 आलम सिंह निर्दलीय
14 अशोक कुमार राजवाड़े निर्दलीय
15 दिलीप कुमार यादव निर्दलीय
16 कलावती सारथी निर्दलीय
17 पारस राजवाड़े निर्दलीय

भटगांव विधानसभा में दो बार के विधायक पारसनाथ राजवाड़े के मुकाबले भाजपा ने लक्ष्मी राजवाड़े को उतारा है। दोनों विधानसभा में सर्वाधिक आबादी वाले रजवार समाज से आते हैं। इस सामान्य सीट में अरविंद शरण सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनकी पत्नी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।

विधानसभा प्रतापपुरः 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जिला : सूरजपुर विधानसभा सीट : प्रतापपुर
2023 में कुल मतदाता 231477
पुरुष मतदाता 116144
महिला मतदाता 115328
थर्ड जेंडर 5
2018 में कुल मतदाता 207788
पुरुष मतदाता 104444
महिला मतदाता 103335
थर्ड जेंडर 9
2018 में मतदान 84.04
क्र. प्रत्याशी दल
1 राजकुमारी मरावी इंडियन नेशनल कांग्रेस
2 शकुंतला सिंह पोर्ते भारतीय जनता पार्टी
3 राजा राम श्याम आम आदमी पार्टी
4 सुंदरलाल श्याम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
5 गीता सोन्हा हमर राज पार्टी
6 जगमोहन सिंह गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी
7 रामनारायण सिंह अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
8 सीताराम पंडो समाजवादी पार्टी
9 आशा देवी पोया निर्दलीय
10 देवकुमारी आयाम निर्दलीय
11 नैनेंद्र सिंह मरावी निर्दलीय
12 राजकुमारी सिंह निर्दलीय
13 शकुंतला पैकरा निर्दलीय

प्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह की टिकट काट दी है और राजकुमारी मरावी को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामदेव जगते ने अपने पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था।

कांग्रेस उन्हें मनाने में कामयाब रही और उन्होंने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद राजकुमारी जगते का सीधा मुकाबला भाजपा की शकुंतला पोर्ते से तय माना जा रहा है। राजकुमारी मरावी और शकुंतला पोर्ते पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी है।

Exit mobile version