गरियाबंद में मतदान ड्यूटी में लगा जवान शहीद

0
images (2)

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की है, जिसमें चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया है। ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम जोगिंदर सिंह उम्र 45 वर्ष है, जो जम्मू का रहने वाला था। जवान के शव को मैनपुर अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है। पूरा मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बड़े गोबरा पोलिंग बूथ से ITBP के जवान करीब 2 किलो मीटर तक आगे आए ही थे कि नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED ब्लास्ट हो गया। इस वक्त 60 से 70 जवानों के घेरे में पोलिंग पार्टी चल रही थी। नक्सल वारदात के बाद पोलिंग पार्टी को धमतरी के तुमड़ी बहार के रास्ते गरियाबंद तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

नक्सलियों ने अंडरग्राउंड तरीके से प्लांट किया था IED

जवानों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने अंडरग्राउंड तरीके से IED को प्लांट किया था। पोलिंग पार्टी के आगे-आगे जोगिंदर सिंह चल रहे थे, जिनका पैर IED पर पड़ा और ब्लास्ट हो गया। ये नक्सल वारदात शाम करीब 4.45 बजे की बताई जा रही है। यह वही विधानसभा सीट है जिसके कुछ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील थे और दूसरे चरण में भी 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान का समय था।

गरियाबंद में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद हो गया।

जवान के पैर और सिर पर गंभीर चोटें
बीएमओ गजेंद्र ध्रुव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया जवान जोगिंदर सिंह को 108 की मदद से मैनपुर अस्पताल लाया गया था, लेकिन जवान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। जवान के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

आईडी डिटेक्टर से जांच, फिर भी ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि यह रास्ता पहले से ही निर्धारित था। जवानों के आने जाने के रास्ते की लगातार सर्चिंग की गई थी। आईडी डिटेक्टर से जांच भी हुई थी। बावजूद इसके जवान चपेट में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि दोपहर में IED प्लांट किया गया होगा।

शहीद जोगिंदर सिंह का शव लेकर मैनपुर अस्पताल पहुंचे जवान।

साईबीन कछार के एक बूथ के लिए 345 जवान 24 घंटे रहे तैनात

9 संवेदन शील मतदान केंद्र में साइबीन कछार का नाम भी शामिल था। इस केंद्र में सुरक्षित मतदान के लिए पूरी एक कंपनी तैनात थी। एक दिन पहले ही टीम ने इलाके को कवर कर लिया था। ग्रामीणों ने भी भय मुक्त मतदान का परिचय देते हुए 91 प्रतिशत मतदान किया।

गरियाबंद में ITBP का जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गया है।

कौन कौन थे नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र ?

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार और 122-कोदोमाली शामिल है। यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई।

मतदान से जुड़ी और खबर

छत्तीसगढ़ में 70.12% वोटिंग:ये 2018 से 5.05% कम; गरियाबंद में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का जवान शहीदछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 70 सीटों पर 70.12% वोटिंग हुई है। गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, बलौदाबाजार में मतदान की लाइन में लगी एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *