...

जबलपुर में 69.31 % वोटिंग

0
images

जबलपुर में 8 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इस दौरान करीब 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा सिहोरा विधानसभा सीट पर 75.80 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान जबलपुर पूर्व 62.81 प्रतिशत हुआ।

पोलिंग के बीच हिंसा भी हुई। शाम करीब 5:30 बजे पूर्व विधानसभा सीट पर शीतला माई चौक के पास शाम को कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पथराव में एएसआई गोपाल सिंह घायल हो गए।

जिले में 2130 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें 504 संवेदनशील व 50 आदर्श मतदान केंद्र थे। 22 ग्रीन बूथ और 7 दिव्यांग केंद्र बनाए गए। इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां पर पूर्व विधानसभा से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी दम दिखा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.