...

MP की 230 विधानसभा सीटों पर 27.79% वोटिंग

0
images

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग हो रही है। प्रदेश में 11 बजे तक 27.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा की गाड़ी चला रहे पार्षद की हत्या कर दी गई। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं। हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। छिंदवाड़ा में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नकुलनाथ को भाजपाइयों ने रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.