रीवा में अब तक 27.82% मतदान दर्ज

0
images

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। ऐसे में रीवा जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 27.82 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है।

जानते हैं कहां कितनी वोटिंग…

रीवा वोटिंग प्रतिशत
सीट सुबह 9 बजे तक सुबह 11 बजे तक
देवतालाब 12.50 % 27.51%
गुढ़ 12.45 % 28.89%
मनगंवां 13.28 % 27.56%
मऊगंज 13.13 % 29.47%
रीवा 10.05 % 25.11%
सेमरिया 12.50 % 28.29%
सिरमौर 11.41 % 27.82%
त्योंथर 12.33 % 27.83%
कुल 12.25% 27.82%

​​​​​​

देर रात मतदान केंद्र पर पहुंची पार्टियां
मतदान कराने के लिए देर रात पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची, इस बार जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सामग्री तथा इवीएम का वितरण इंजीनियरिंग कॉलेज से किया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज में सामग्री वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाए गए, जहां से इवीएम व अन्य सामग्री लेकर पार्टियों ने अपने अपने मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान किया। राजेंद्र शुक्ला ने सुबह 8 बजे मतदान करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *