...

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन

0

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (75) का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया गया है। कल सुबह 10 बजे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार होगा।।

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याओं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।

सुब्रत रॉय के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा- ‘सुब्रत रॉय जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ! अलग-अलग मौकों पर उनसे कई बार मुलाकात हुई! वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! ओम शांति!

पीवी सिंधु बोलीं- निधन की खबर से दिल टूट गया
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लिखा, ‘सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बारे में जानकर दिल टूट गया। रेस्ट इन पीस डियर अंकल। जब भी मैं लखनऊ आई, आपके और आंटी के साथ बिताए गए समय की यादें संजोकर रखीं। इस कठिन समय में स्वप्ना आंटी, परिवार और विस्तारित सहारा परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.