Site icon NBS LIVE TV

पन्ना जिले में 74.21% मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पन्ना जिले में मतदान हुआ। जिले में कुल 74.21% मतदान हुआ। पन्ना विधानसभा में 74.78%, गुन्नोर में 71.94% और पवई 75.82% वोटिंग हुई है।

पन्ना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उनकी माता, पत्नी, बेटे, भाई और बहू सभी ने मिलकर एक साथ वोट डाला। वहीं दूसरी ओर पन्ना नगर पालिका के वार्ड 4 में पोलिंग बूथ में मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण 1 घंटे विलंब से मतदान नहीं हो सका।

पन्ना विधानसभा के देवपुर 56 में कई बार ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान होते रहे। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि 2 बजे तक महज 250 लोगों के मतदान किया। 800 वोटर इंतजार में परेशान होते रहे।

कुल विधानसभा सीट- 3

  • पोलिंग बूथ -901
  • संवेदनशील बूथ -218
  • महिला मतदान केंद्र- 15 (इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं)

कुल मतदाता-764846

  • 404334 पुरुष, 360508 महिला, 4 थर्ड जेंडर

    जिले में विधानसभा वार कुल उम्मीदवार

    सबसे ज्यादा उम्मीदवार किस सीट पर

    पन्ना में 11, गुन्नोर में 9, और सबसे ज्यादा पवई विधानसभा में 16 उम्मदीवार मैदान में है।

    सबसे ज्यादा मतदाता वाली सीट- पवई

    सबसे कम मतदाता वाली सीट- गुनोर

Exit mobile version