...

लोडिंग वाहन की चपेट आये 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

0
images (1)

लोडिंग वाहन की चपेट में आने से 75 वर्षीय एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करणी विहार थाना इलाके के मानस अस्पताल के सामने की है। 16 तारीख को शाम 6:30 बजे मृतक विजय कुमार वर्मा (75) दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोडिंग वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। जिससे विजय कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर दुर्घटना थाने के एएसआई छोटू सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। हालांकि पुलिस को अभी तक किसी भी प्रकार के मौके के आसपास से वाहन के निकलने के सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। मृतक के बेटे मनोज कुमार वर्मा की ओर से अज्ञात लोडिंग वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दुर्घटना थाना वेस्ट के छोटू सिंह एएसआई ने बताया कि विजय कुमार प्रतिदिन की तरह शाम 6:30 बजे दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। मानस अस्पताल के सामने पैदल चल रहे विजय कुमार को पीछे से एक लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मारी। गाड़ी की चपेट में आने के बाद विजय कुमार लहूलुहान हालात पर सड़क पर गिर पड़े मौके से लोडिंग वाहन इस दौरान भाग छूटा। बुजुर्ग को सड़क पर पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल प्रभाव से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.