...

MP की 34 सीटों पर महिलाओं की बंपर वोटिंग

0
images

MP की 34 सीटों पर महिलाओं की बंपर वोटिंग——–मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग का अंतिम आंकड़ा सामने आ गया। इस चुनाव में महिलाओं ने खूब वोटिंग की। प्रदेश की 34 विधानसभा सीटों पर महिलाओं का वोटिंग पर्सेंट पुरुषों से ज्यादा है। इस बार 230 विधानसभा सीटों पर 77.15 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पिछले 66 साल में सबसे अधिक है। साल 2018 में 75.63% वोटिंग हुई थी।

वोटिंग प्रतिशत का विश्लेषण करें तो सामने आया है कि महिला और पुरुषों के मतदान में जो अंतर 2018 में था, लगभग वही 2023 में है। पिछले चुनाव में महिला-पुरुष के वोट में 1.95% का अंतर था, जबकि इस बार 2.18% का है। यह जरूर है कि पिछली मर्तबा 50 सीटों पर महिलाओं की वोटिंग ज्यादा रही, इस बार यह आंकड़ा 35 सीटों तक सिमट गया। इनमें से भी 24 सीटें विंध्य क्षेत्र की हैं।

विंध्य की 80% सीटों पर महिला वोटर्स पुरुषों से आगे

विंध्य में कुल 30 सीटें हैं। यानी 80% सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले हैं। यह भी रोचक है कि विंध्य की जिन 24 सीटों पर महिलाओं ने ज्यादा वोट ​दिए, उनमें से 19 पर 2018 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। पांच सीटें कांग्रेस के पास गई थीं। महाकौशल की 7 सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाएं आगे रहीं। इसी तरह भोपाल की दक्षिण-पश्चिम में भी पुरुषों ने 58.61% तो महिलाओं ने 59.66% वोट डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.