...

चुनाव वाले 5 राज्यों से 1760 करोड़ की शराब-कैश जब्त

0
download (22)

चुनाव आयोग ने सोमवार 20 नवंबर को कहा कि चुनाव वाले पांच राज्यों से 1760 करोड़ की शराब, ड्रग्स, कैश और ज्यादा कीमती धातुओं की जब्त की गईं। ये सब चीजें वोटरों को रिझाने के लिए बांटी गई थीं। इन चीजों की जब्ती 9 अक्टूबर से हो रही थी। इसी दिन इलेक्शन कमीशन ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

आयोग ने यह भी बताया कि आंकड़ा (1760 करोड़) इन राज्यों में 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान हुई जब्ती का 7 गुना है। पिछली बार 239.15 करोड़ की चीजें जब्त की गई थीं।

अभी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव चल रहे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग हो चुकी है। राजस्थान में 25 तो तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

194 सीटों को चुनावी खर्च के लिहाज से सेंसिटिव बताया था
आयोग ने पांच राज्यों में चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए 228 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर्स तैनात किए थे। साथ ही 194 विधानसभा सीटों को चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील बताया था।

पहले 6 अन्य राज्यों से 1400 करोड़ की चीजें जब्त की गई थीं
आयोग के मुताबिक, इससे पहले जिन 6 राज्यों (गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक) में चुनाव हुए थे, वहां से 1400 करोड़ की चीजें जब्त की गई थीं। यह इन राज्यों में पिछले चुनाव के दौरान हुई जब्ती का 11 गुना था।

इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम लाया गया था
इलेक्शन कमीशन ने कहा कि जब पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो रहा था, तब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी उम्मीदवारों और पार्टियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रलोभन मुक्त चुनाव पर जोर दिया था।

इस बार चुनाव आयोग इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग सिस्टम (ESMS) भी लेकर आया था। इसे केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियों के साथ मिलकर लागू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.