...

पीएम मोदी कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे

0
download (67)

पीएम मोदी कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे ———-श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ब्रज रज उत्सव चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को मथुरा पहुंचे हैं। इस समय प्रधानमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर रहे हैं। उसके बाद पीएम रेलवे मैदान पहुंचकर भक्त मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान हेमा मालिनी एक प्रस्तुति देंगी।
पीएम के पहुंचने से पहले मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मीराबाई मंदिर में भजन गाया। इस दौरान उन्होंने कहा- पीएम आज मेरे प्रण को पूरा करने आ रहे हैं। वह मीराबाई की जंयती पर डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का जारी करेंगे।पीएम मोदी की सभा के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी मंच पर मौजूद हैं।राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने किया स्वागत
पीएम मोदी शाम को 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और मथुरा के विधायक, एमएलसी मौजूद रहे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग पहले से ही लाइन लगाकर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी करीब 4 घंटे मथुरा में ही रहेंगे। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले आज पहले PM बन जाएंगे। हालांकि, वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.