Site icon NBS LIVE TV

राजस्थान में वोटिंग खत्म, भाजपा प्रत्याशी पर हमला

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर शनिवार (25 नवंबर) शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के अनुसार शाम 5 बजे तक प्रदेश में 68.24 फीसदी मतदान हुआ है। कई जगह झड़प और बवाल हुआ। बूथ कैप्चर किया गया। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

भरतपुर जिले की कामां और नगर विधानसभा क्षेत्र में विवाद हुआ। नगर विधानसभा क्षेत्र के सुकेत गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल के बूथ पर हंगामा कर दिया। यहां लतीफ नाम का व्यक्ति दीवार फांदकर बूथ में घुस गया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी। उसने वीवीपैट में तोड़फोड़ की। लतीफ के कुछ साथी पोलिंग बूथ के अंदर पहले से मौजूद थे।

विवाद इतना बढ़ गया कि वोट डालने आए लोग पोलिंग बूथ से भागने लगे। सभी लोग दो गुटों में बंट गए। एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पोलिंग पार्टी जान बचाकर भाग गई। हंगामे की वजह से करीब 30 मिनट तक मतदान बंद रहा।

Exit mobile version