Site icon NBS LIVE TV

गैस सिलेंडर में लीकेज से भभकी आग से 5 झुलसे

YouTube player

भोपाल के शाहपुरा में हो रही थी गैस रिफिलिंग:गैस सिलेंडर में लीकेज से भभकी आग से 5 झुलसे, 2 की हालत गंभीर शाहपुरा स्थित अहिल्या देवी चौराहे चौराहे के पास एक घर में गैंस सिलेंडर के लीकेज से भभकी आग में एक महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गईं थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से घरेलू, व्यवसायिक और छोटे मिलाकर 14 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। घर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम किया जाता था।

शाहपुरा थाने के एसआई जय सिंह के मुताबिक शाहपुरा के शैतान सिंह मार्केट के पीछे इमरत सिंह के मकान में अलग-अलग कमरों में कई किराएदार रहते हैं। तोरण सिंह और कल्याण साहू एक हफ्ते पहले ही उनके मकान में रहने आए थे। शनिवार की शाम करीब 7 बजे गैस रिसने की बदबू आई। इसके बाद गैस सिलेंडर के लीकेज से आग भभक गई। जिसमें तोरण सिंह और कल्याण साहू आग की चपेट में आ गए। गैस हवा में होने से पड़ोस में रहने वाले छोटू पटोरिया, उनकी पत्नी राधा पटोरिया और साला शक्ति पटोरिया भी आग की चपेट में आ गए।

Exit mobile version