गुरूनानक साहेब की जयंती पर धूम

0
download - 2023-11-28T204152.829

गुरूनानक साहेब की जयंती पर धूम:554वां प्रकाशोत्सव मनाया गया ——— गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाशोत्सव को लेकर जिले के सिख परिवारों में खासा उत्साह रहा है। जिला मुख्यालय के महोबा रोड पर स्थित गुरुद्वारा को प्रकाशोत्सव की तैयारियों के तहत आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आज यानी कि सोमवार को प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा में विविध आयोजन हुए।

गुरूद्वारा सिंहसभा छतरपुर के प्रमुख सेवादार ने बताया कि प्रात: 6 से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन एवं कथा हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे तक पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक आनंद साहिब पाठ व अरदास हुई।

वहीं सुबह 11 से दोपहर 2 बजे से लंगर भी चला। बताया गया कि कार्यक्रम में रागी जत्था के प्रदीप सिंह और कथाकार अमृतपाल सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित रहे हैं। बता दें कि छतरपुर शहर में करीब 70 सिख परिवार रहते हैं जो आज होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से शामिल हुए इसके अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *