मां की लाश के साथ सालभर सोईं बेटियां

0
download - 2023-11-30T223111.577

मां की लाश के साथ सालभर सोईं बेटियां:रिश्तेदार आए तो घर में घुसने नहीं दिया; बदबू न फैले इसलिए धूपबत्ती सुलगाती; कीड़े निकालकर फेंकती रहीं ———- वाराणसी में मां के शव के साथ दो बेटियां एक साल तक सोती रहीं। रिश्तेदार आए तो घर में घुसने नहीं दिया। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गई। अंदर के कमरे से भयानक बदबू आ रही थी। जबकि दोनों बेटियां घर में निश्चिंत होकर बैठी थीं।

जैसे ही पुलिस अंदर घुसी दोनों कंकाल से लिपटकर चिखने-चिल्लाने लगीं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को घर से बाहर निकाला। मामला बुधवार रात का लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट मदरवा का है।

शव को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश की

बीमारी के चलते 8 दिसंबर, 2022 को 52 साल की ऊषा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां पल्लवी त्रिपाठी (27) और वैश्विक त्रिपाठी (18) ने तय किया मां दूर चली गई, लेकिन उनका शरीर दूर नहीं जाने देंगे। मां का शव रखकर दोनों ने उसे सुरक्षित करने की हजार कोशिशें कीं। उनके शरीर को धोया, फिर कमरे को ठंडा रखने की कोशिश की।

शरीर सड़ने लगा और दुर्गंध आई तो धूपबत्ती और अगरबत्ती जलाईं। रूम फ्रेशनर कमरे में छिड़कती रहीं। मां के शरीर में कीड़े पड़ने लगे तो दोनों मिलकर उन्हें निकालती, फिर शव कंबल से ढक देतीं। कमरा बंद कर देतीं, खाना बनाती और फिर छत पर जाकर खातीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *