गर्लफ्रेंड को मारा, लाश की तस्वीर वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई

0
download - 2023-12-03T131339.264

चेन्नई में एक नर्सिंग स्टूडेंट के बॉयफ्रेंड ने एक होटल रूम में उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड के मृत शरीर की फोटो को अपनी वॉट्सऐप स्टोरी पर पोस्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की का नाम फौसिया और आरोपी लड़के का नाम आशिक है। दोनों की उम्र 20 साल है।

इस मर्डर की जानकारी तब सामने आई, जब लड़की के दोस्तों ने आरोपी की वॉट्सऐप स्टोरी देखी। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उस होटल पहुंची जहां आरोपी और विक्टिम लड़की ठहरे थे। वहां एक कमरे से पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई। चेन्नई पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

आशिक और फौसिया पांच साल से रिलेशनशिप में थे।

लड़की ने लड़के पर बेवफाई का आरोप लगाया था
लड़की केरल के क्रोमपेट में नर्सिंग की दूसरे साल की छात्रा थी और पांच साल से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी। जब वह तीन दिन तक कॉलेज नहीं आई, तो उसके दोस्तों ने उसके बारे में पूछताछ शुरू की। तब उन्हें पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसे लेकर चेन्नई गया था, जहां दोनों एक होटल में रुके थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। इस बहस से तंग आकर उसने अपनी टीशर्ट से अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया।

आशिक को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि जब दोनों टीनेजर थे, तब उन्होंने चुपके से शादी कर ली थी। तब उन्हें एक बच्चा हुआ था, जिसे वे चिकमंगलूर के एक अनाथ आश्रम छोड़ आए थे।

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले भी फौसिया को पता चला था कि आशिक का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध है। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

इस दौरान फौसिया ने आशिक के खिलाफ केरल पुलिस में पॉस्को अधियनियम के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ समय बाद उसके और फौसिया के बीच समझौता हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *