मध्यप्रदेश में CM को लेकर काउंटडाउन

0
download - 2023-12-05T004556.688

मध्यप्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी में इसी को लेकर विचार मंथन का दौर जारी है। इस पर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली में हैं। इधर सोमवार रात सीएम शिवराज सिंह भोपाल में रिलैक्स मूड में दिखे। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक होटल में डिनर किया।

इससे पहले सोमवार को नरसिंहपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। खबर है कि वे भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले हैं।

मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित आधा दर्जन नेता सीएम पद के दावेदार हैं। एमपी से विधानसभा का चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल भी सीएम की रेस में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा जल्द ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर सकती है। ये पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश के विधायक दल की बैठक लेकर विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसी बैठक के बाद तय हो जाएगा कि MP का मुख्यमंत्री कौन होगा।

CM शिवराज का परिवार के साथ होटल में डिनर

चुनाव से फ्री होने के बाद सीएम शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ डिनर किया। लंबे समय से चुनावी व्यस्तता के बाद सीएम शिवराज सिंह रिलैक्स मूड में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *