ममता पर गिरिराज का विवादित बयान, TMC का प्रदर्शन

0
download - 2023-12-07T202528.906

 

ममता पर गिरिराज का विवादित बयान, TMC का प्रदर्शन ———- संसद सत्र का आज (7 दिसंबर) को चौथा दिन है। TMC (तृणमूल कांग्रेस) ने सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन किया। TMC के सांसदों ने उनको बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गरीबों की बेइज्जती की है।

दरअसल, बुधवार (6 दिसंबर) को TMC सांसदों ने गिरिराज सिंह के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी कर रहे थे। TMC ने एक्स पर गिरिराज सिंह के बयान को शर्मनाक बताया। इसके बाद महिला सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं- गिरिराज जी अपने नाम में शांडिल्य लिखते हैं। रामधारी सिंह दिनकर की कविता है- जिस पापी को गुण नहीं गोत्र प्यारा है, समझो उसने हमें यहां मारा है। भारत अपने ही घर में हार गया है। हमारे जो ऐसे बेशर्म मंत्री हैं, देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में ऐसा कह रहे हैं। भाजपा के सारे लोग, सारे मंत्री महिलाओं को पसंद नहीं करते। एक महिला (ममता बनर्जी) जो बिना किसी पुरुष का सहारा लिए यहां पहुंची है, ये लोग इस बात को हजम नहीं कर पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *