दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक:आरोपी ने खुद भी पिया

0
download - 2023-12-08T234556.730

दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक:आरोपी ने खुद भी पिया, मौत हुई========== दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार को 54 साल के एक आदमी ने 17 साल की लड़की पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी एसिड पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की के घर के सामने उस पर हमला किया था। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के रूप में की गई। पीड़ित मामूली रूप से झुलसी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रेम सिंह पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप था। इस मामले में वह जेल में बंद था। अपने घर पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 29 नवंबर को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था।

केस वापस लेने का दबाव बना रहा था
लड़की ने पुलिस को बताया कि रेप मामले में उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने के बाद वह लड़की के परिवार को लगातार धमकी दे रहा था।

गुरुवार की सुबह 7:30 बजे भी आरोपी ने लड़की को रेप का मामला वापस लेने के लिए धमकी दी थी। लड़की ने अपनी शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने एसिड पर उससे हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *