सियाचिन ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली महिला मेडिकल ऑफिसर तैनात

0
download (6) (1)

सियाचिन ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली महिला मेडिकल ऑफिसर तैनात ————– सियाचिन ग्लेशियर में सेना की ऑपरेशनल पोस्ट पर पहली बार महिला मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है। कैप्टन फातिमा वसीम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पोस्टिंग 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोमवार (11 दिसंबर) को इस बात की जानकारी दी। फायर एंड फ्यूरी कोर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सियाचिन बैटल स्कूल में फातिमा ट्रेनिंग लेती दिखीं।
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है। इसका हेडक्वार्टर लेह में है। इनकी तैनाती चीन-पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है। साथ ही ये सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करते हैं।​​​​​
स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की पहली मेडिकल ऑफिसर बनी थीं कैप्टन गीतिका इससे पहले 5 दिसंबर 2023 को सेना ने बताया कि स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं थीं। उन्हें सियाचिन की बैटलफील्ड पर तैनात किया गया है, जिसकी ऊंचाई 15,600 फीट है। कैप्टेन गीतिका ने अपनी तैनाती को लेकर सेना का आभार जताया था। उन्होंने कहा कि वे देश के लिए अपना हर कर्तव्य निभाएंगी। जान दांव पर लगा कर देश की हिफाजत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *