...

BJP नेता की हथेली काटने वालों के घर बुलडोजर चला

0
download (60) (1)

भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए।

आरोपियों ने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली तलवार से काट दी थी।

सभी आरोपी गिरफ्तार, NSA लगाया
देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था। उस पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

देवेंद्र सिंह की हथेली की दो सर्जरी हो चुकी

हमले में घायल देवेंद्र सिंह की हालत अब ठीक बताई जा रही है। देवेंद्र की हथेली की दो सर्जरी हो चुकी है। वह फिलहाल भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है।

आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला एक्शन है।

5 दिसंबर को जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी की अगुआई में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।

निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। किसी भी विवाद से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिरा दिया गया, क्योंकि बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थीं। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। अतिक्रमण को हटाने में डेढ़ घंटे लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.