...

राहुल ने पटवारी से कहा- PCC चीफ बन रहे हो

0
ezgif-4-1afc3b5071_1702779164-0

मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं। पटवारी को खुद राहुल गांधी ने शनिवार सुबह 10 बजे फोन करके PCC चीफ बनाए जाने की जानकारी दी थी। नियुक्ति पत्र रात 8 बजे जारी हुआ। ​​​​​​

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जीतू को राहुल गांधी का करीबी, आक्रामक छवि, युवा और किसान नेता होने का फायदा मिला है। हालांकि वे इस बार के विधानसभा चुनाव में राऊ सीट से हार गए थे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी के भतीजे गंधवानी विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि हेमंत कटारे उप नेता बनाए गए हैं। जीतू अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), उमंग आदिवासी और हेमंत ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले से ही इस बदलाव की कवायद शुरू हो गई थी। कांग्रेस हाईकमान ने जातीय समीकरण देखते हुए ये फैसला लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के दोनों बड़े पद मालवा-निमाड़ के नेताओं को दिए गए हैं। इसी रीजन में विधानसभा की 66 सीटें आती हैं। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव के मुकाबले 2023 में यहां बहुत खराब प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.