पहली बार उज्जैन पहुंचने मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत

0
photo_6338945797445498929_y

स्क्रीप्ट
स्थान- श्योपुर
दिनांक- 17.12.2023
एमपी हेड- नबी अहमद कुरैशी
स्लग- पहली बार उज्जैन पहुंचने मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत
एंकर…..
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पहुंचे यहां दशहरा मैदान से प्रारम्भ हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत यात्रा सुराना पैलेस होटल कंट्रोल रूम तिराहा वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य आदि जनप्रतिनिधि सवार थे। शहर के विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग तीन सैकड़ा से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे। मुख्यमंत्री के भतीजे नवीन यादव ने व्यूरोचीफनबी अहमद कुरैशी को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि, विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने समीप देख आनन्द से आल्हादित हो गई।
विजुअल- 01. 02, 03, 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *