IMG-20231229-WA0142.jpg

श्याेपुर 29.12.2023
शीत लहर चलने से ठिठुरेे लोग, एक डिग्री का गिरा पारा
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में लगातार दिख रहा है। यही वजह है कि जिले में भी रोज कोहरा छा रहा है। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा है। गुरुवार की रात से ठंडी शीत लहर चल रही है जिससे जनमानस ठिठुर गया है। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
कोहरे और सर्द हवा से ठंड का कहर जारी है। बीते पांच दिन से मौसम की बेरुखी बढ़ती जा रही है। कोहरे के चलते ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। दिन भर सर्द हवाओं के चलते दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दे सकी। घने कोहरे के साथ ही सर्द हवा ने लोगों को कंपाया भी और कदम रोके रखा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का इंतजाम करते दिखे। धुंध और कोहरे के चलते दृश्यता तकरीबन दस मीटर तक सिमट गई। वहीं शाम होते ही सर्द हवाओं ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया और देर शाम फिर कोहरा गिरने लगा। सर्दी मौसम ने अब पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार की सुबह कोहरा, शीतलहर के चलते लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री था शुक्रवार को 1 डिग्री गिरकर 22 डिग्री पर आ गया है वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढोत्तरी दर्ज की गई है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था जो बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *