...

एटा से राम मंदिर पहुंचा 2400 किलो का घंटा

0
download (98) (1)

एटा से राम मंदिर पहुंचा 2400 किलो का घंटा———घुंघरु घंटी उद्योग की नगरी एटा के जलेसर से 2400 किलो का घंटा बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचा। अष्टधातु के इस घंटे को सैकड़ों व्यापारी फूलों से सजे रथ से अयोध्या लाए हैं। जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया। इस घंटे की आवाज शांत माहौल में करीब 2 किमी तक सुनाई दे सकती है।

घंटे का सांचा 75 कारीगरों ने 3 महीने में तैयार किया। 70 कारीगरों ने महज 25 मिनट में इस घंटे को ढालकर तैयार किया। जिसे बनाने में करीब 25 लाख का खर्च आया। इसके साथ ही 50-50 किलो के 7 अन्य घंटे भी ट्रस्ट को समर्पित किए गए। बताया जा रहा है कि जलेसर के घंटे पूरे विश्व में मशहूर हैं। घंटों के बजाने से ऊं की ध्वनि गूंजती है।

कारोबारी मनोज मित्तल ने बताया कि पिता विकास मित्तल की स्मृति में इस घंटे को तैयार किया गया है। 8 जनवरी को एटा से एक प्रतिनिधिमंडल जुलूस के साथ अयोध्या के लिए निकला था। पहले 2100 किलो का घंटा बनाने का लक्ष्य रखा गया था। फिर बाद में उत्साह और बढ़ा तो इसे 2400 किलो का बनवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.