महिला CEO के होटल रूम से पुलिस को नोट मिला

0

महिला CEO के होटल रूम से पुलिस को नोट मिला———–बेंगलुरु की महिला CEO सूचना सेठ ने गोवा के होटल के जिस कमरे में 4 साल के बेटे की हत्या की थी, वहां से पुलिस को टिश्यू पेपर के टुकड़े मिले हैं। उस पर इंग्लिश के 5 सेंटेंस में एक नोट लिखा है। पुलिस ने बताया कि नोट में लिखा है – कोर्ट ने मेरे पति को बेटे से मिलने की अनुमति दे दी है, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

पुलिस ने बताया कि नोट लिखने के लिए आईलाइनर या काजल पेंसिल का इस्तेमाल किया है। ऐसा लग रहा है कि सूचना ने जल्दबाजी में नोट लिखा, फिर किसी वजह से उसे फाड़ दिया। पुलिस ने फटे हुए टुकड़ों को जोड़कर उसमें लिखे मैसेज को पढ़ा।

गोवा पुलिस के मुताबिक, नोट से सूचना की मानसिक स्थिति का पता चलता है कि वह बेटे की कस्टडी को लेकर परेशान थी। पुलिस ने होटल के कमरे से चाकू, तौलिया, तकिया और एक लाल बैग भी जब्त किया है। पुलिस का मानना है कि ये चीजें मामले की जांच में काफी मदद कर सकती हैं।

गोवा पुलिस मामले की जांच के लिए शुक्रवार (12 जनवरी) को क्राइम सीन भी रिक्रिएट करने वाली है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पुलिस सूचना सेठ को उसी सर्विस अपार्टमेंट लेकर जाएगी, जहां वह अपने बेटे के साथ ठहरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *