...

मुंबई से गुवाहाटी जा रहे पैसेंजर बांग्लादेश में फंसे

0
download - 2024-01-13T125936.598

location-मुंबई ……….. मुंबई से गुवाहाटी जा रहे पैसेंजर बांग्लादेश में फंसे———-मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट शनिवार (13 जनवरी) को बांग्लादेश के ढाका पहुंच गई। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे।

चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली। इसके कारण यात्रियों को कई घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5319 शुक्रवार की रात 8:20 बजे उड़ाने भरने वाली थी। इसे रात 11:10 बजे गुवाहाटी पहुंचना था। हालांकि मुंबई से ही यह फ्लाइट 11:12 बजे चली थी।

शनिवार सुबह 3:26 बजे तक इसे गुवाहाटी पहुंचना था, लेकिन कोहरे के कारण इसे ढाका डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो ने बताया कि देरी होने के कारण फ्लाइट में यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.