कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी

0
download - 2024-01-14T103619.540

location – महाराष्ट्र……….. कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी:सोशल मीडिया पर लिखा- 55 साल पुराना रिश्ता खत्म ————महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मिलिंद ने रविवार (14 जनवरी) सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। शनिवार को उनके कांग्रेस छोड़कर शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर आई थी। इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब शनिवार की शाम को देवड़ा की तरफ से कांग्रेस न छोड़ने की जानकारी मिली। देवड़ा आज शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे।

देवड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। मैं पार्टी के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *