दिल्ली में घना कोहरा, राहुल गांधी की फ्लाइट लेट

0
download - 2024-01-11T183348.115

location-दिल्ली………दिल्ली में घना कोहरा, राहुल गांधी की फ्लाइट लेट ———- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 14 जनवरी से मणिपुर के थौबल से शुरू होना है। राहुल अभी तक दिल्ली से रवाना नहीं हो पाए हैं। घने कोहरे के चलते उनकी फ्लाइट में देरी हो रही है। मणिपुर से दोपहर 12 बजे यात्रा शुरू होने का कहा गया था। हालांकि, अब इसकी संभावना कम नजर आती है।

यात्रा की इसकी शुरुआत पहले इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में पार्टी ने जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थौबल कर दी गई। कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी इंफाल आएंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *