...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन

0
download - 2024-01-11T183348.115

location-इम्फाल……….भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन ———-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 15 जनवरी को दूसरा दिन है। राहुल ने सुबह इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर में आज एक दिन के सफर के बाद यात्रा रात में नगालैंड में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा शुरुआती दो दिन में 257 KM का सफर कर 5 जिलों को कवर करेगी।

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। इसका मकसद देशभर के लोगों को साथ लाना था। हम एक यात्रा देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम तक करना चाहते थे। इसे हमने मणिपुर से शुरू करने का फैसला लिया। हम भारत के लोगों को बताना चाहते थे कि मणिपुर के लोग किस तकलीफ से जूझ रहे हैं। मैं जानता हूं कि आप किस त्रासदी से गुजर रहे हैं। आपने कई अपनों को खोया है। संपत्ति का नुकसान हुआ। मैं आपके साथ हूं। हम चाहते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे।

66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.