इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

0
download (40) (1)

location-नई दिल्ली………इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा———-दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।

घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, इंडिगो का विमान आखिरकार शाम 5.33 बजे गोवा के लिए उड़ान भर सका। वह डाबोलिम में शाम 7:58 बजे उतरा। उड़ान का समय 145 मिनट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *