Site icon NBS LIVE TV

अफसर को पीटने वाला लालू यादव का रिश्तेदार गिरफ्तार

YouTube player

name-सह संपादक मर्सी सरकार….. location-पटना……अफसर को पीटने वाला लालू यादव का रिश्तेदार गिरफ्तार:दोनों पोतों की अरेस्टिंग के लिए छापेमारी जारी———– पटना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी रंजन यादव (लालू यादव के रिश्तेदार) को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि बिल्डर मनीष कुमार से नागेन्द्र यादव (लालू के भतीजे) के बेटे नयन यादव और तनुज यादव का पहले से विवाद था।
तनुज यादव के घर में बर्थ डे पार्टी थी। वहां रंजन यादव भी मौजूद था। इस बीच अपार्टमेंट के नीचे कार्यपालक पदाधिकारी और बिल्डर मनीष कुमार एक ही गाड़ी से पहुंचे।
अरविंद कुमार सिंह की किसी बात को लेकर नागेंद्र यादव के बेटे से कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जांच के लिए रूपसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
अरविंद कुमार सिंह के परिजनों ने तनुज यादव, नयन यादव और रंजन यादव समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तनुज यादव और नयन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
वहीं, इस मामले में रंजन यादव ने भी बिल्डर मनीष कुमार समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।……….ऐन बी स लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Exit mobile version