भाजपा पर लगाया राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप

0
download (40) (1)

स्क्रीप्ट 19.01.2024 स्थान- श्योपुर
रिपोर्टर- नबी अहमद कुरैशी स्लग- भाजपा पर लगाया राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप
एंकर……कांग्रेस के विधायक और मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी जयवर्धन सिंह गुरुवार को श्योपुर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र की 8 में से 5 सीट हमारे पास हैं, लोकसभा चुनाव भी अच्छे मतों से जीतेंगे। इस दौरान राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं, उनके नाम लेने मात्र से हमें ऊर्जा मिलती है, भाजपा भगवान के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा होती कौन है न्योता देने वाली? हमारा सनातन धर्म का इतिहास पुराना है, भाजपा तो खुद ही 40 साल पुरानी है। हमने सदैव भगवान राम को पूजा है, वह हम सब के पूज्यनीय है। भगवान राम की प्रार्थना करने से हमें आत्मशक्ति मिलती है और जब मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा तो हम सब दर्शन करने के लिए जाएंगे। हम सब भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे। हमारे प्रदेश में हमारे देश में भगवान राम के अनेकों प्राचीन मंदिर है। अनेकों मंदिर पर जाकर हम दर्शन भी करते हैं और सनातन धर्म में सबसे बड़ी बात है आत्मा ही सनातन है, यही सनातन धर्म का मूल उद्देश्य है कि हर व्यक्ति की आत्मा साफ हो भगवान राम हम सब में विराजते हैं और हम उनको पूजते हैं, लेकिन भाजपा का प्रयास हमेशा रहता है कि राजनीति करें।
विजुअल- 01, 02, 03, बाईट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *