...

असम भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठा दिन

0
download (92)

name-संपादक मर्सी सरकार location-असम भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठा दिन ——कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। यात्रा आज असम में ही आगे बढ़ेगी। राहुल ने आज (19 जनवरी) ब्रह्मपुत्र नदी में सफर किया। वे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे।

यहां जयराम रमेश ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हमने कोई नियम नहीं तोड़ा। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोग सड़क पर न आएं और राहुल गांधी को न देख पाएं। उन्हें जो कुछ करना है, करने दीजिए। हमें जो कुछ करना है, वो हम करेंगे।

राहुल बोले- यात्रा का लक्ष्य अन्याय के खिलाफ लड़ना
गुरुवार 18 जनवरी को यात्रा नगालैंड से असम पहुंची। यहां शिवसागर जिले में राहुल ने आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।………..एन बी एस लाइव लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.