...

गुवाहाटी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सातवां दिन

0
download (92)

name-संपादक मर्सी सरकार location-गुवाहाटी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सातवां दिन——–कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी ने शनिवार (20 जनवरी) को असम के लखीमपुर से यात्रा शुरू की। आज राहुल अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। वहां रात भर रुकने के बाद रविवार को वापस असम लौटेंगे। राहुल 18 जनवरी से असम में थे। वे 25 जनवरी तक यहां रहेंगे।

शुक्रवार (19 जनवरी) को राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के गोगामुख में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS दिल्ली से हिंदुस्तान पर शासन करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस स्थानीय शासन का समर्थन करती है।

राहुल ने ब्रह्मपुत्र नदी में बोट पर सैर की। वे जोरहाट से दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। वहां से यात्रा सड़क मार्ग से गोगामुख पहुंची। रास्ते में राहुल ने लोगों का अभिवादन किया और रास्ते में कतार में खड़े लोगों से बातचीत की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गोगामुख में नाइट स्टे किया। एन बी एस लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.