भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमले का आरोप

0
download - 2024-01-11T183348.115

name-संपादक मर्सी सरकार location-इटानगर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमले का आरोप——–कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर 48 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की और जा रहा था। तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी से स्टीकर फाड़ा और पानी फेंका।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- भाजपा के लोगों ने हमारी सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी थीं। हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते।

इससे पहले 19 जनवरी की रात को भी कांग्रेस ने न्याय यात्रा के काफिले पर भाजपा के हमले का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे हुए दिख रहे हैं। साथ ही कुछ लोग पार्टी के होर्डिंग-बैनर उखाड़ते दिख रहे हैं।

यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी का काफिला अरुणाचल प्रदेश से वापस असम पहुंचा है। राहुल और नागांव जिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ रैली कर रहे हैं। इससे पहले बिस्वनाथ जिले में राहुल गांधी ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया।

राहुल ने कहा- असम सरकार लोगों को यात्रा जॉइन करने नहीं दे रही। सरकार को लगता है कि वह हमें दबा देगी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह राहुल गांधी की नहीं, बल्कि लोगों की यात्रा है। न राहुल गांधी और न ही यहां के लोग आपसे डरते हैं। आपको जो करना है कर लो। एन बी एस लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *