...

इंदौर में है मूंछों वाली भगवान राम की मूर्ति

0
download (92)

इंदौर में भगवान राम का एक मंदिर ऐसा भी है जहां उनकी मूछों वाली मूर्ति विराजित है। प्रभु राम और लक्ष्मण के मुखमंडल पर तनी हुई मूंछों से सुकुमार राम नहीं बल्कि क्षत्रिय रूप में उनके दर्शन होते हैं। ये इंदौर की एक मात्र मूर्ति है जहां प्रभु राम मूंछ वाले स्वरूप में है। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जानिए शहर के मूंछ वाले राम दरबार के बारे में…

पहले जान लीजिए मंदिर कहां है

शहर के जूनी इंदौर स्थित प्राचीन शनि मंदिर में श्रीराम दरबार बना हुआ है। यहां सफेद संगमरमर से बनी श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मणजी की मूर्ति है। प्रभु राम और लक्ष्मणजी की प्रतिमा मूंछ वाली है। उनके चेहरे पर मूंछे तनी हुई है। भगवान राम हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर यहां राम दरबार को भी सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.