मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का विरोध मार्च

0
download - 2024-01-22T160508.786

name-संपादक मर्सी सरकार location-मुंबई मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का विरोध मार्च———-मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे मराठाओं के आरक्षण के लिए जालना से मुंबई तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं। शनिवार (20 जनवरी) से शुरू हुआ उनका मार्च आज (22 जनवरी) को अहमदनगर पहुंचा। यहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर आंदोलन को नजरअंदाज करने के आरोप लगाया।

उन्होंने कहा- डिप्टी CM अजित पवार को इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहिए कि आरक्षण में इतनी देरी क्यों हो रही है। मैं सरकार के साथ बात करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने आगे कहा- अगर हमारी रैली को रोकने की कोशिश की तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इस आंदोलन को खत्म करने का प्रयास अब नहीं हो सकता है। एक लोकतांत्रिक देश में हमें रैली निकालने का पूरा अधिकार है। मैं मुंबई में धरने पर बैठने की मंजूरी भी ले चुका हूं।ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

मनोज जरांगे की यह रैली गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन मुंबई पहुंचेगी। उनके मुताबिक, अगर सरकार आंदोलन को नजरअंदाज करती रही तो वे मुंबई में भूख हड़ताल करेंगे। जरांगे की मांग राज्य के मराठाओं को कुनबी समाज में शामिल कराने की है। इससे पूरी कम्युनिटी OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की श्रेणी में आजाएगी और आरक्षण का लाभ ले सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *