...

10 महीने में ज्वाला मादा चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म।

0

श्याेपुर 23.01.2024
20 दिन में आई दूसरी बार खुशखबरी: ज्वाला मादा चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म
– 10 महीने में ज्वाला मादा चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कूनो नेशनल पार्क से एक और खुशखबरी आई है। नामीबिया से कूनो आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले करीब एक महीने पहले मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। कूनो की मेडिकल टीम के अनुसार, तीनो शावक एक दम स्वस्थ हैं। इसके साथ कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
पिछले 20 दिन में कूनो में कुल छह शावकों का जन्म हुआ है, जिसमें मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है और तीन शावकों को मादा चीता आशा ने जन्म दिया है। आपको बता दें कि ज्वाला को पहले शियाया के नाम से जाना जाता था, जिसके बाद उसका नाम बदलकर ज्वाला रख दिया गया. इससे पहले मादा चीता ज्वाला ने मार्च 2023 में चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमे से तीन शावकों की मृत्यु हो गई थी और केवल एक ही शावक जिंदा रह पाया था। अयोध्या में श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कूनो में भी नन्हे मेहमान आने की खुशी है। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पहले मार्च 2023 में ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है।
बॉक्स:
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
कूनो नेशनल पार्क से काफी दिनों बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल इन शावकों को बड़े बाड़े में रखा गया है, जहां डाक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। खुद केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया- जंगल में शावकों की आवाज गूंजी। यह जानकारी साझा कर खुशी हो रही है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान तीन नए सदस्यों का स्वागत कर रहा है। शावकों को नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिया है।
बॉक्स:
आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.