राज्य स्तरीय विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

0
download (92)

श्याेपुर 21.01.2024
राज्य स्तरीय विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता तथा साहसिक कार्याे के लिए व्यक्तिगत एवं संस्थागत और सामाजिक कार्याे को प्रोत्साहित किये जाने हेतु विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कारो के प्रस्ताव 25 जनवरी 2024 तक आंमत्रित किए गए है।
विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कारों में रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार के अंतर्गत वीरता के लिए एक लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा समाजसेवा के लिए विष्णुकुमार पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। नारी सममान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साहसिक कार्याे के लिए अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार मंेे एक लाख और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरूष एवं महिलाओ की सुरक्षा के लिए राष्ट्रमाता पदमावती पुरस्कार की श्रेणी मे एक लाख रूपए के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के प्रारूप सहित पुरस्कार का पूरा विवरण विभाग की बेबसाइट उचूबकउपेण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन की एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 25 जनवरी 2024 तक जमा कर सकते है। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला श्योपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *